दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी की नक्सलियों ने गुरुवार देर रात हत्या (Naxalites kill Sarpanch candidate) कर दी। हत्या के बाद वे जंगल की तरफ चले गए। नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे (Joga Barse) के घर में घुसकर उसके परिवार वालों के सामने ही उसका गला रेत दिया। नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है।
उल्लेखनीय है कि नक्सली अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे है सरकार एवं सुरक्षा बलों की सख्ती से परेशान होकर छूट पुट घटनाएं कर अपनी उपस्थिति का अहसास करा रहे है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामला अरनपुर थाने ने दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। जोग बारसे 25 सालों से इस क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय था और लोगों के अनुसार वह अपने क्षेत्र का एक दमदार आदिवासी नेता था।
साल 2000 से अब तक अरनपुर में बारसे और उसकी पत्नी ही सरपंच रहे हैं। जब सरपंच के लिए महिला आरक्षण होता तो उसकी पत्नी और सामान्य होने पर खुद सरपंच का चुनाव लड़ता था और जीतता था। बारसे एक बार जनपद सदस्य भी रह चुका है। पहले वह सीपीआई में था लेकिन साल 2018 से 2019 के बीच उसने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 07 , 2025, 10:33 AM