Yemen : अल बायदा गवर्नरेट में गैस स्टेशन पर विस्फोट में 7 की मौत

Sun, Jan 12 , 2025, 12:03 PM

Source : Uni India

अदन, 12 जनवरी (वार्ता)। मध्य यमन (Yemen) के अल बायदा गवर्नरेट में एक गैस स्टेशन पर विस्फोट (Explosion) में सात लोगों की मौत (seven people died) हो गई और 65 घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में क्षेत्र के प्रशासन के हवाले से यह जानकारी दी गयी।
सूत्रों ने कहा, “विस्फोट अल बायदा गवर्नरेट के उत्तर में एन नसीफ क्षेत्र में एक गैस स्टेशन पर हुआ। इसके परिणामस्वरूप लगी भीषण आग में सात लोगों की मौत हो गई और 65 घायल हो गए, जिनमें से 15 की हालत गंभीर है।”
सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट में 20 से ज्यादा कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सुरक्षा बलों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अल बायदा गवर्नरेट हाल ही में उत्तरी यमन पर शासन करने वाले शिया आंदोलन अंसार अल्लाह (हूती) के पक्ष के सैनिकों और उनका विरोध करने वाले सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष का स्थान रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups