अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दरिमा थाना क्षेत्र (Darima police station area) के कुम्हरता में आज एक घर के भीतर दंपति की लाश खून से लथपथ हालत में मिली है। मृतकों की पहचान रीमा और उनकी पत्नी उर्मिला के रूप में हुई है। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुम्हरता गांव में रहने वाले एक दंपती का कुछ दिन से पता नहीं चल रहा था और उनके घर से भी कोई संपर्क नहीं हो रहा था ना ही वो कई दिन से दिख रहे थे। पड़ोसियों की शिकायत पर जब पुलिस घर पहुंची तो अंदर दंपती की लाशें मिलीं। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
फैक्ट्री में गैस पाइप फटने से झुलसे तीन मजदूरों में से एक की मौत
मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आठ दिन पहले एक कारखाने में गैस पाइप फटने से बुरी तरह झुलसे तीन मजदूरों में से एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। ग्राम जड़ेरुआ स्थित पुराने टायरों से तेल निकालने वाली ग्रीनटच फैक्ट्री में गैस पाइप फटने से 16 अक्टूबर को तीन मजदूर झुलस गए थे। एक मजदूर ने कल शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया,जबकि दो का इलाज जारी है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री में काम करते समय अचानक गैस पाइप फटने से तीन मजदूरों दुर्गेश, अनुपम ओर गोपी गंभीर रूप से झुलस गए थे। फैक्ट्री प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन को बगैर बताए घायल मजदूरों को अपने स्तर पर इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया, जहां से दुर्गेश की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। पुलिस के अनुसार कल मजदूर दुर्गेश की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई।
वहीं कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि उन्होंने फैक्ट्री को बंद करने ओर वहां अन्य संचालित फैक्ट्रियों की जांच के लिए पॉल्यूशन बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। श्रम विभाग द्वारा मृत मजदूर के परिजन को 13.75 लाख रुपए देने होंगे और घायलों का भी उचित उपचार फैक्ट्री प्रबंधन को करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि घायल मरीज जब तक स्वस्थ न हों तब तक उन्हें फैक्ट्री प्रबंधन को पूरा वेतन देना होगा। बताया जाता है कि इस फैक्ट्री में कार्यरत अधिकांश मजदूर उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद ओर फर्रुखाबाद निवासी हैं, जिन्हें एक ठेकेदार के माध्यम से प्रबंधन ने फैक्ट्री में काम करने के लिए रखा हुआ है। नूराबाद थाना पुलिस के अनुसार वह आज कारखाना प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 23 , 2025, 12:34 PM