नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर (Minister S Jaishankar) ने रविवार को मोल्दोवा के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मिहेल पोपसोई के साथ नयी दिल्ली में संयुक्त रूप से मोल्दोवा के दूतावास का उद्घाटन किया। एक्स पर एक पोस्ट में, विदेश मंत्री ने कहा कि “मोल्दोवा के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मिहेल पोपसोई (Minister Mihail Popsoi) के साथ नयी दिल्ली में मोल्दोवा गणराज्य के दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन करते हुए खुशी महसूस हो रही है। भारत-मोल्दोवा संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम जो हमारी साझेदारी के लिए नई संभावनाएं खोलेगा।"
अपने संबोधन में, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि दूतावास का उद्घाटन 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विदेश मंत्री ने कहा कि “मोल्दोवा ने यूक्रेन संकट के दौरान फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के दौरान महत्वपूर्ण मदद की। हम भारतीय इसे कभी नहीं भूलेंगे।”
विदेश मंत्री ने कहा कि “मोल्दोवा ने भारतीय योग परंपराओं, हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति को गर्मजोशी से अपनाया है, जो कि हमारे बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है। मोल्दोवा 2,000 से अधिक भारतीय छात्रों का दूसरा घर है। ये युवा हमारी साझेदारी, संस्कृतियों को जोड़ने और स्थायी दोस्ती बनाने के सार का प्रतीक हैं।”
जयशंकर ने कहा कि “हाल के वर्षों में, भारत ने यूरोपीय देशों के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य देखभाल और पारस्परिक सम्मान और साझा मूल्यों पर आधारित सांस्कृतिक आदान-प्रदान में गतिशील संबंध विकसित किया है। मोल्दोवा इसका एक अभिन्न अंग है; हम विकास भागीदार भी हैं।''
उन्होंने कहा कि मोल्दोवन दूतावास का उद्घाटन "एक ऐसी दुनिया के हमारे साझा दृष्टिकोण का प्रमाण है जो शांति, समझ और सहयोग को महत्व देता है। हमारा मानना है कि यह नया अध्याय इन क्षेत्रों में साझेदारी को और बढ़ाएगा।” विदेशमंत्री ने कहा, "मुझे यह भी उम्मीद है कि हम आने वाले वर्षों में मोल्दोवा में एक भारतीय मिशन खोलेंगे, जो हमारी बढ़ती साझेदारी को और मजबूती प्रदान करेगा।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 15 , 2024, 11:43 PM