Jordan to host international meeting: जॉर्डन की मेजबानी में सीरिया पर अंतरराष्ट्रीय बैठक शनिवार को

Fri, Dec 13 , 2024, 10:21 PM

Source : Uni India

दोह। शनिवार को अकाबा में सीरिया की स्थिति पर अरब बैठक और अंतरराष्ट्रीय बैठक (international meeting) आयोजित करेगा। देश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने जॉर्डन की समाचार एजेंसी पेट्रा को दिए एक बयान में कहा, “जॉर्डन के निमंत्रण पर, अकाबा में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, (Bahrain) अरब शिखर सम्मेलन के वर्तमान प्रमुख और कतर के विदेश मंत्री, अरब लीग के निर्णय से गठित सीरिया पर अरब मंत्रिस्तरीय समिति के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव भी भाग लेंगे।”

जॉर्डन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, अरब विदेश मंत्री जॉर्डन में तुर्की के विदेश मंत्री, अमेरिकी विदेश मंत्री, विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के लिए संघ के उच्च प्रतिनिधि और सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत के साथ भी बैठक करेंगे। सीरिया के सशस्त्र विपक्ष ने 08 दिसंबर को सीरिया की राजधानी दमिश्क पर कब्ज़ा कर लिया था। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद (Bashar al-Assad) ने सीरियाई संघर्ष के प्रतिभागियों के साथ बातचीत करने के बाद राष्ट्रपति पद छोड़ दिया और सीरिया छोड़कर रूस चले गए, जहाँ रूस ने उन्हें शरण दी। मोहम्मद अल-बशीर, जो हयात तहरीर अल-शाम और अन्य विपक्षी समूहों द्वारा गठित इदलिब-आधारित प्रशासन चलाते थे, उनको 10 दिसंबर को अंतरिम प्रधानमंत्री नामित किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups