कोलंबो, 30 नवंबर (वार्ता)। श्रीलंका (Sri Lanka) में 22 नवंबर से शुरू हुई बारिश (Rain) से संबंधित आपदाओं से 4 लाखस 63 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
देश के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी दी।
डीएमसी ने अपने नवीनतम स्थिति (Latest Status) अपडेट में कहा कि कुल 25 प्रशासनिक जिलों में से 24 में 138,191 परिवारों के 463,569 लोग बाढ़, पेड़ गिरने, तेज हवा और धरती खिसकने से प्रभावित हुए हैं।
डीएमसी के अनुसार, 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य घायल हो गए हैं और एक लापता है। श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी (South-west Bay) के ऊपर बना गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) में बदल गया है।
डीएमसी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के बाद देश के मौसम पर दबाव का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 30 , 2024, 12:23 PM