खार्तूम, 30 नवंबर (वार्ता)। सूडान (Sudan) के गीज़िरा राज्य (Gezira State) के गांवों पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) (Paramilitary Rapid Support Force (RSF) के हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए, एक स्वयंसेवी समूह ने शुक्रवार अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
स्थानीय स्वयंसेवी समूह निदा अल-वासत प्लेटफार्म ने कहा कि आरएसएफ ने गुरुवार को पश्चिमी गीजीरा के अल-महेरिबा क्षेत्र में आठ गांवों को निशाना बनाया, भारी गोलाबारी की और निवासियों पर सीधे हमले किए।
समूह ने एक बयान में कहा, “हमलों और गोलाबारी (Shelling) में अब तक मारे गए लोगों की संख्या 12 हो गई है, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं।”
आरएसएफ ने आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अनुमान के अनुसार, सूडान अप्रैल 2023 के मध्य से सूडानी सशस्त्र बलों (Sudanese Armed Forces) और आरएसएफ (RSF) के बीच विनाशकारी संघर्ष की चपेट में है, जिसके परिणामस्वरूप 27,120 से अधिक मौतें हुईं और 1 करोड़ 40 लाख से अधिक लोग सूडान के भीतर और उसकी सीमाओं के पार विस्थापित हुए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 30 , 2024, 10:05 AM