Suicide, boyfriend arrested: महाराष्ट्र में एयर इंडिया की महिला पायलट ने की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार!

Wed, Nov 27 , 2024, 09:16 PM

Source :

मुंबई। मुंबई पुलिस ने शहर के मरोल इलाके में रहने वाली एयर इंडिया की 25 वर्षीय महिला पायलट (Air India woman pilot) को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को दी। विवरण के अनुसार, महिला पायलट सृष्टि तुली (Woman pilot Shrishti Tuli) सोमवार तड़के अंधेरी (पूर्व) में मरोल पुलिस कैंप के पीछे अपने किराये के घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि सृष्टि संदिग्ध आदित्य पंडित (27) के कथित उत्पीड़न से मानसिक रूप से परेशान थी।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की मूल निवासी पायलट के परिवार को संदेह है कि आरोपी ने उसकी हत्या की और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने सार्वजनिक रूप से पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे मांसाहारी भोजन खाने से भी रोका। परिवार ने मुंबई पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने का आग्रह किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब सृष्टि रविवार को काम के बाद घर लौटी, तो उसकी आदित्य के साथ बहस हुई, जो पिछले कुछ समय से देर रात उसके घर आ रहा था।

लगभग सुबह एक बजे, आदित्य कथित रूप से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। सृष्टि ने उसे अपने फोन से कॉल किया और कथित रूप से खुलासा किया कि वह आत्महत्या करने जा रही है। पुलिस के अनुसार, उसके बाद आदित्य उसके घर पहुंचा लेकिन दरवाजा अंदर से बंद पाया। अधिकारियों ने कहा उसने एक चाबी बनाने वाले को बुलाया, कमरा खुलवाया और सृष्टि को बेहोश पड़ा पाया। इसके बाद आदित्य सृष्टि को पास के मरोल स्थित सेवन हिल्स अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जल्द ही, उसके परिवार और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पवई थाने के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने तुली के परिवार की शिकायत पर आदित्य पंडित को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (abetment to suicide) के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसे मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है। हमने महिला का फोन, जो लॉक है, आरोपी के साथ उसकी बातचीत का विश्लेषण करने के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। हम जल्द ही उसके परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों, सहकर्मियों और रूममेट्स का बयान दर्ज करेंगे।” सृष्टि का अंतिम संस्कार सुबह किया गया। उसके एक रिश्तेदार विवेक कुमार ने बताया कि सृष्टि गोरखपुर की पहली महिला पायलट थी और उसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। गोरखपुर में उनके दाह संस्कार में सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विवेक ने बताया कि इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups