China Snowfall Red Alert : चीन में बर्फीले तूफान के आसार , रेड अलर्ट जारी!

Mon, Nov 25 , 2024, 10:13 PM

Source : Uni India

हार्बिन। चीन के पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग में बर्फीले तूफान (Snowstorm) आने की संभवना के मद्देनजर सोमवार को रेड अलर्ट जारी (Red alert issued) किया गया। प्रांतीय मौसम विज्ञान अधिकारियों के अनुसार, इस प्रांत में 12 घंटे की अवधि में 55 मिलीमीटर तक की अत्यधिक भारी हिमपात होने के आसार हैं। 

मंगलवार सुबह दो बजे से बुधवार सुबह दो बजे तक हेइलोंगजियांग के कई क्षेत्रों में हिमपातहो सकता है। राजधानी हार्बिन (capital Harbin) ने आज तेज हवा के लिए ब्लू अलर्ट और शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कल सुबह आठ बजे और बुधवार सुबह आठ बजे के दौरान शहर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 10-12 डिग्री सेल्सियस कम होने का अनुमान है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups