Fadnavis Chief Minister: फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की संभावना, शिंदे बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री!

Mon, Nov 25 , 2024, 08:01 PM

Source : Uni India

मुंबई।भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र (leader Devendra Fadnavis) के नये मुख्यमंत्री बनने की संभावना है, जबकि श्री एकनाथ शिंदे और श्री अजित पवार उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को श्री फडणवीस के नाम को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव को गठबंधन सहयोगियों - श्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और श्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) ने भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि श्री पवार भी अपने साथी उपमुख्यमंत्री श्री फडणवीस को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं।

महायुति के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के रूप में श्री फडणवीस के अलावा, शिवसेना और राकांपा दोनों के पास एक-एक उपमुख्यमंत्री होगा। महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 235 सीटें जीतीं है। इससे पहले श्री पवार ने रविवार को अपने आवास पर नवनिर्वाचित राकांपा विधायकों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने श्री फडणवीस के प्रति अपना समर्थन जताया। फडणवीस राज्य में भाजपा के सबसे प्रमुख चेहरे हैं , जिन्हें भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का विश्वास प्राप्त है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनके पक्ष में हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups