संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत(Khyber Pakhtunkhwa province attack) में हुए घातक हमले की कड़ी निंदा की है। गौरतलब है कि बंदूकधारियों द्वारा गुरुवार को तीन यात्री वाहनों को निशाना बनाकर किए गए हमले में कथित तौर पर कम से कम 42 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हुए हैं।
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संरा महासचिव ने कहा है कि नागरिकों के खिलाफ हमले अस्वीकार्य हैं। गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारों और पाकिस्तान सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पाकिस्तानी सरकार से इस हमले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराये जाने का आवाहन किया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 23 , 2024, 09:18 AM