सीमा पर शांति के लिए परस्पर विश्वास बढ़ाएं भारत और चीन: राजनाथ

Wed, Nov 20 , 2024, 09:35 PM

Source : Uni India

वियनतियाने। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को चीन के रक्षा मंत्री के साथ मुलाक़ात की और कहा कि दोनों देशों को करीब साढ़े चार वर्ष पहले सीमा पर हुई हिंसक झड़प से सबक लेते हुए तनाव कम करने के लिए परस्पर विश्वास बढ़ाने के उपायों पर जोर देना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने लाओस की राजधानी वियनतियाने में आसियान देशों (ASEAN) के रक्षा मंत्रियों की 11 वीं बैठक से इतर चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून (Admiral Dong Jun) से मुलाकात की। हाल ही में सैनिकों की वापसी के समझौते और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी तथा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद यह दोनों रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक थी। रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े देशों भारत और चीन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों का वैश्विक शांति और समृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कि दोनों देश पड़ोसी हैं और रहेंगे इसलिए "हमें संघर्ष के बजाय सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है"।

सिंह ने 2020 की दुर्भाग्यपूर्ण सीमा झड़पों से सीखे गए सबक पर विचार करने, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उपाय करने और भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने तनाव कम करने के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच अधिक विश्वास बनाने पर जोर दिया।दोनों पक्ष आपसी विश्वास और समझ बनाने के लिए एक रोडमैप की दिशा में मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

इससे पहले दिन में, रक्षा मंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर वियनतियाने पहुंचे। वह गुरुवार को आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विचार रखेंगे। सिंह ने मलेशिया और लाओस के रक्षा मंत्रियों से भी मुलाकात की और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups