भाजपा वोट से नहीं खोट से जीतना चाहती है चुनाव: अखिलेश

Wed, Nov 20 , 2024, 06:59 PM

Source : Uni India

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उपचुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) वोट से नहीं बल्कि खोट से चुनाव जीतना चाहती है। यादव ने पार्टी ऑफिस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव में हार के डर से भाजपा प्रशासन से बेईमानी करा रही है। दबाव डाल रही है। समाजवादी पार्टी के मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। 

भाजपा वोट से नहीं खोट से उपचुनाव जीतना चाहती है। समाजवादी पार्टी ने मतदान शुरू होने के बाद से ही कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मझवां, फूलपुर, समेत अन्य सीटों पर पुलिस प्रशासन की ज्यादती की शिकायतें की, लेकिन ऐसा लगता है, चुनाव आयोग की इन्द्रियां काम नहीं कर रही है। न दिखाई दे रहा, न सुनाई दे रहा है।
उन्होने कहा कि भाजपा अधिकारियों से धांधली करा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे सब बूथों पर डटे रहें। वोट डाल कर ही मतदान केन्द्र से वापस जाएं। अगर कोई एक बार रोके तो दूसरी बार जाये, तीसरी बार जायें लेकिन वोट जरूर डालें। वोट डालना जनता का संवैधानिक अधिकार है। अतः वोट जरूर डाले। चुनाव आयोग ने भी कहा है कि पुलिस किसी मतदाता की आईडी चेक नहीं कर सकती।
यादव ने कहा भाजपा उपचुनाव के लिए बेईमानी कर रही है, क्योंकि उसे जनता के साथ उसके अपने भी हरा रहे हैं। उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हिल गए है, उनका सिंहासन हिल रहा है। भाजपा अपनी अन्दरूनी लड़ाई के कारण वोट की कमी को विपक्ष के वोटर का वोट रोक कर पूरा करना चाहती है। भाजपा के वोटर दुखी और परेशान हैं, वे नहीं निकल रहे हैं, जो निकल रहे हैं, वे भाजपा के खिलाफ वोट डाल रहे हैं।


सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग वोट डालने से रोकने वालों और मतदान में गड़बड़ी करने वालों का वीडियों एकत्र कर रहे हैं। गड़बड़ी में जो पुलिस-प्रशासन के लोग शामिल हैं, उनके नाम और पदनाम की जानकारी करें। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। चुनाव का परिणाम तो समाजवादी पार्टी के ही पक्ष में आयेगा लेकिन मतदान में बाधा डालने वालों के खिलाफ मामले को कोर्ट में ले जाएंगे। कोर्ट इन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। न्यायालय किसी को नहीं छोड़ेगा। दोषियों की नौकरी, पीएफ और पेंषन भी खत्म होगी। इनकी इज्जत भी जाएगी। बेईमानी का ठप्पा लगवा कर ये अपनी जिन्दगी बर्बाद कर लेंगे।


 यादव ने कहा कि मतदान में धांधली को लेकर मेरी मुख्य चुनाव आयुक्त से बात हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जो भी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया की धांधली में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के जिन अधिकारियों ने मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का काम किया है उनके बारे में पूरी जानकारी करके बताएंगे, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराएंगे।
उन्होने कहा कि वोट देने का अधिकार संविधान में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने दिया, हर मतदाता को वोट डालने का अधिकार है। लोकतंत्र में भाजपा वोट देने का अधिकार छीन रही है। भाजपा का व्यवहार लोकतंत्र के लिए घातक है। भाजपा के लोग झूठे है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Nuclear Weapons: मुशर्रफ ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों का कंट्रोल US को सौंपा,’ EX-CIA ऑफिसर जॉन किरियाको ने बड़ा किया खुलासा 
छठ पूजा के त्‍योहारी सीज़न में छठ भक्तों को पश्चिम रेलवे की सौगात! बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर के बीच चलाएगी एक सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन 
Bihar Assembly Elections: लखीसराय में विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर! सूर्यगढ़ा में इस बार अमरेश कुमार चुनावी अखाड़े में, प्रह्लाद यादव चुनावी मैदान में नही उतरे
Latest Cyclone Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोन से पहले ओडिशा हाई अलर्ट पर! IMD ने लगाया भारी बारिश का अनुमान; 17 जिलों में अलर्ट
Embezzlement of ₹40 lakh: रसोइया निकला 40 लाख रुपए के बिजली बिल घोटाले का मास्टरमाइंड, तीन निलंबित

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups