Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र में सुबह 09.00 बजे तक 6.61 प्रतिशत मतदान!

Wed, Nov 20 , 2024, 12:42 PM

Source : Uni India

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) की 288 सीटों के लिए बुधवार को सुबह 09.00 बजे तक 6.61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य चुनाव आयोग (The State Election Commission) ने बताया कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है और छह बजे शाम तक मतदान चलेगा। मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े मतदाता मतदान कर सकेंगे।

पहले दो घंटों में गढचिरौली में सबसे अधिक 12.33 प्रतिशत और ओस्मानाबाद में सबसे कम 4.85 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के अन्य जिलों अहमदनगर में 5.91 प्रतिशत, अकोला में 6.08, अमरावती में 6.06, औरंगाबाद में 7.05, बीड में 6.88, भंडारा में 6.21, चन्द्रपुर में 8.05, धुले में 6.79, गोंडिया में 7.94, हिंगोली में 6.45, जालना में 7.51, कोल्हापुर में 7.38, लातूर में 5.91, मुंबई सिटी में 6.25, मुंबई उपनगरीय में 7.88, नांदेड में 5.42, नंदुरबार में 7.76, नासिक में 6.89, पालघर में 7.30, परभणी में 6.59, पुणे में 5.53, रायगड में 7.55, रत्नागिरी में 9.30, सांगली में 6.14, सतारा में 5.14, सिंधुदुर्ग में 8.61, सोलापुर में 5.07, ठाणे में 6.66, वर्धा में 5.93, वासिम में 5.33 अैर यावतमल में 7.17 प्रतिशत मतदान हुआ।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पांच करोड़ से अधिक पुरुष, 4.68 करोड़ से अधिक महिला और 6101 उभयलिंग सहित 9.70 करोड़ से अधिक मतदाता 1,00,427 मतदान केंद्रों पर 4136 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान केंद्रों पर 1,64,996 बैलेट यूनिट, 1,19,439 कंट्रोल यूनिट और 128531 वीवीपीएटी मशीनें लगी हुई हैं। महाराष्ट्र के नांदेड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पहले दो घंटे में 6.03 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में अभी तक कहीं से इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में खराबी और न ही कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग चल रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups