महाराष्ट्र: बीवीए ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तावड़े पर लगाया पैसे बांटने का आरोप

Tue, Nov 19 , 2024, 10:21 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) की पूर्व संध्या पर मंगलवार को एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए, बहुजन विकास अघाड़ी (Bahujan Vikas Aghadi) ने दावा किया कि उसने भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पालघर जिले के विरार शहर के एक होटल में कथित रूप से पैसे बांटते हुए पकड़ा है।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने इस आरोप से इनकार किया है। बीवीए के संस्थापक एवं मौजूदा विधायक हितेंद्र ठाकुर (MLA Hitendra Thakur) ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के सहयोगियों और कार्यकर्ताओं ने श्रीण् तावड़े को पैसे बांटते हुए देखा था। भाजपा और बीवीए कार्यकर्ताओं के बीच कथित रूप से पैसे बांटने और हंगामे का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है।
श्री ठाकुर ने टीवी चैनलों को फोन पर कहा, “पांच करोड़ रुपये बांटे जा रहे थे। मैंने डायरियां बरामद कर ली हैं। यह मेरे हाथ में हैं।”
उन्होंने चुनाव आयोग, पुलिस तथा प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दावा किया कि श्री तावड़े ने उन्हें 25 बार फोन किया और माफी मांगी। उन्होंने बल देकर कहा कि कानून के अनुसार काम होना चाहिए।


भाजपा एमएलसी प्रवीण दरेकर ने दावा किया कि भाजपा ऐसी चीजें नहीं करती। ये आरोप निराधार हैं। विपक्षी नेताओं ने वोट प्रबंधन के लिए भाजपा को घेरने का अवसर खोज लिया है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने चुनाव आयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ठाकुरों (बीवीए नेताओं हितेंद्र और क्षितिज ठाकुर) ने वही किया जो चुनाव आयोग को करना चाहिए था, जबकि चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं के बैग की जांच करने में व्यस्त था। भाजपा नेता श्री तावड़े का बचाव कर रहे हैं और दावा किया कि श्री तावड़े चुनाव से पहले बैठक कर रहे थे और पैसे बांटने के आरोप झूठे हैं।
खबरों के अनुसार, भाजपा प्रवक्ता मनोज बारोट ने दावा किया “यह बीवीए का स्टंट है और विनोद तावड़े चुनाव की योजना बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। अगर पैसे बांटने का आरोप है तो चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा सकती है।” महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना निर्धारित है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, चुनाव प्रचार सोमवार शाम 1800 बजे बंद हो चुका है और मतदाताओं को प्रभावित करने वाली किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups