झारखंड में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान, तैयारी पूरी

Tue, Nov 19 , 2024, 03:46 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly elections) के लिए 38 सीटों पर कल सुबह सात बजे से मतदान होगा और इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार (State Chief Electoral Officer K Ravi Kumar) ने आज यहां बताया कि इन 38 विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा जबकि इन विधानसभा क्षेत्रों के 31 मतदान केंद्रों (polling stations) पर शाम 4:00 बजे तक ही मतदान होगा।

दूसरे चरण में कुल 528 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 472 पुरूष और 55 महिला उम्मीदवार हैं। एक जेंडर उम्मीदर (One gender candidate) भी चुनावी अखाड़े में है। राष्ट्रीय दल से 73 प्रत्याशी हैं, जिनमें 60 पुरुष और 13 महिलाएं हैं। मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड की पार्टियों के 28 उम्मीदवार भी चुनावी रण में हैं। इसमें 23 पुरुष और पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 257 है।

दूसरे चरण की 38 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्द्ध सानिक बलों की 585 कंपनी और जैप की 60 कंपनियों को लगाया गया है।लगभग 30 हजार जिला बल और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 1.23 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 62.8 लाख पुरुष और 61 लाख महिला और 145 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।वहीं 18 से 19 वर्ष के 55 हजार युवा मतदाता मतदान करेंगे। 50 हजार से अधिक मतदाता 85 से अधिक उम्र वाले मतदाता भी चुनाव में अपने भागीदारी निभाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Nuclear Weapons: मुशर्रफ ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों का कंट्रोल US को सौंपा,’ EX-CIA ऑफिसर जॉन किरियाको ने बड़ा किया खुलासा 
छठ पूजा के त्‍योहारी सीज़न में छठ भक्तों को पश्चिम रेलवे की सौगात! बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर के बीच चलाएगी एक सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन 
Bihar Assembly Elections: लखीसराय में विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर! सूर्यगढ़ा में इस बार अमरेश कुमार चुनावी अखाड़े में, प्रह्लाद यादव चुनावी मैदान में नही उतरे
Latest Cyclone Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोन से पहले ओडिशा हाई अलर्ट पर! IMD ने लगाया भारी बारिश का अनुमान; 17 जिलों में अलर्ट
Embezzlement of ₹40 lakh: रसोइया निकला 40 लाख रुपए के बिजली बिल घोटाले का मास्टरमाइंड, तीन निलंबित

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups