पोर्ट सूडान। पश्चिमी सूडान (North Darfur) में उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी एल फशर में मिलिशिया संघर्ष में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के 150 लड़ाके मारे गए है। सूडानी सशस्त्र बलों (SAF) ने रविवार को यह जानकारी दी। एल फशर में एसएएफ के छठीं इन्फैंट्री डिवीजन (SAF's 6th Infantry Division) की कमान ने एक बयान में कहा, 'हमारे बल एल फशर के दक्षिण-पूर्व में दो घंटे से अधिक समय से लगातार लड़ाई में लगे हुए हैं।'
बयान में कहा गया है, 'अब तक कई मिलिशिया ठिकानों पर कब्जा कर लिया गया है जिसमें दुश्मन के 150 से अधिक हताहत होने का अनुमान है' यह देखते हुए कि एसएएफ इकाइयां महत्वपूर्ण प्रगति कर रही थीं। आरएसएफ ने लड़ाई पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि सूडान अप्रैल 2023 के मध्य से एसएएफ और आरएसएफ के बीच संघर्ष में उलझा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अनुमान के अनुसार इस घातक संघर्ष के परिणामस्वरूप 24,850 से अधिक लोग मारे गए हैं और एक करोड़ 40 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 18 , 2024, 11:19 AM