फैजाबा। उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में जंगली जानवरों (Wild animals) की सुरक्षा और प्राकृतिक सुंदरता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक भालू को मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) के प्रांतीय निदेशक कारी फैज रहमान इब्राहिमी (Qari Faiz Rahman Ibrahimi) ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह पहले पहाड़ी दरवाज़ जिले में एक भूरे भालू को मारने के बाद हत्यारों ने मृत जानवर के साथ एक तस्वीर ली और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने देश में पर्यावरण और प्राकृतिक सुंदरता की रक्षा के लिए वनों की कटाई, जंगली जानवरों और पक्षियों के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 17 , 2024, 07:54 PM