Jharkhand JP Nadda: जेएमएम-कांग्रेस- राजद ने झारखंड को दोनों हाथों से लूटने का काम किया: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा!

Sun, Nov 17 , 2024, 07:01 PM

Source : Uni India

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (Minister JP Nadda) ने गोमिया,सिंदरी और नाला विधानसभा में चुनावी जनसभाओं (Election public meetings) को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, जनसभा में उमड़े जनसैलाब से स्पष्ट हो गया है कि, आने वाली 20 तारीख को झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। बीते 15 तारीख को झारखंड के स्थापना दिवस मनाया गया, साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भी गौरव दिवस के रुप में मनाया गया। झारखंड राज्य को बनाने में एनडीए-भाजपा (NDA-BJP) का बहुत बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि, झारखंड को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई जी (Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee) ने बनाया था। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज राहुल गांधी और कांग्रेस ओबीसी की चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने राहुल से सवाल किया की जब मंडल कमीशन की रिपोर्ट आई थी, तब आपकी दादी ने क्यों एक्शन नहीं लिया। लेकिन जब केंद्र में हमारी सरकार बनी तब मंडल कमीशन बनाकर ओबीसी को आरक्षण का दर्जा दिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस से सवाल पूछे की, बताएं राजीव गांधी फाउंडेशन में इन्होंने कितने ओबीसी के सदस्यों को रखा है? यूपीए की सरकार में राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की चेयरमैन सोनिया गांधी थी, उसमें कितने ओबीसी थे? कांग्रेस वर्किंग कमेटी में कितने ओबीसी हैं? लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार में 27 ओबीसी मंत्री है। पिछड़े वर्ग को संवैधानिक दर्जा देने का काम मोदी जी ने किया है।भारत की पहली आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाने का काम भी मोदी जी ने किया है।

उन्होंने कहा कि, आज आदिवासी भाइयों का बजट तीन गुना कर दिया है, पीएम जनमन योजना के तहत 24 हजार करोड़ रुपए खर्च करके विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, झारखंड की जनता ने तय कर लिया है, रोटी-बेटी-माटी की पुकार अबकी बार एनडीए-भाजपा सरकार। हेमंत सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ छल किया है, गरीब और गरीब होगा गया, झारखंड को दोनों हाथों से लूटने का काम किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Nuclear Weapons: मुशर्रफ ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों का कंट्रोल US को सौंपा,’ EX-CIA ऑफिसर जॉन किरियाको ने बड़ा किया खुलासा 
छठ पूजा के त्‍योहारी सीज़न में छठ भक्तों को पश्चिम रेलवे की सौगात! बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर के बीच चलाएगी एक सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन 
Bihar Assembly Elections: लखीसराय में विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर! सूर्यगढ़ा में इस बार अमरेश कुमार चुनावी अखाड़े में, प्रह्लाद यादव चुनावी मैदान में नही उतरे
Latest Cyclone Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोन से पहले ओडिशा हाई अलर्ट पर! IMD ने लगाया भारी बारिश का अनुमान; 17 जिलों में अलर्ट
Embezzlement of ₹40 lakh: रसोइया निकला 40 लाख रुपए के बिजली बिल घोटाले का मास्टरमाइंड, तीन निलंबित

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups