बगदाद 17 नवंबर (वार्ता)। इराक (Iraq) की सेना (sena) ने किरकुक प्रांत में एक हवाई हमले (Air strikes) में आतंकवादी (Terrorist) संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) (Islamic State (IS) के चार आतंकवादियों (Four terrorists) को मार गिराया है।
इराकी सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध मीडिया आउटलेट सिक्योरिटी मीडिया सेल के एक बयान के अनुसार खुफिया रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए इराकी बलों ने किरकुक प्रांत के पश्चिमी भाग में एक बीहड़ क्षेत्र में आईएस के एक ठिकाने पर शाम 6:50 बजे हवाई हमला किया। हमले में ठिकाने को नष्ट कर दिया गया और अंदर मौजूद चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।
इराक में 2017 में आईएस की हार के बाद से सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि आईएस के बचे हुए लोग शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ क्षेत्रों में घुस आए हैं और सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 17 , 2024, 12:48 PM