Modi : मोदी नाइजीरिया पहुंचे

Sun, Nov 17 , 2024, 10:09 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली /अबुजा (नाइजीरिया), 17 नवंबर (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पांच दिन की अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया (Nigeria) पहुंच गए हैं।
श्री मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनूबू (President Bola Ahmed Tinubu) के निमंत्रण पर पश्चिम अफ्रीकी देश की यात्रा कर रहे हैं। श्री मोदी के अबुजा हवाई अड्डे (Abuja Airport) पर पहुंचने पर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। उनकी यह यात्रा 2007 के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की है पहली यात्रा है।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति तिनूबू का आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट में कहा, 'धन्यवाद राष्ट्रपति तिनूबू। अब से थोड़ी देर पहले नाइजीरिया में उतरा हूं। हार्दिक स्वागत के लिए आभार जताता हूं। कामना करता हूं कि इस यात्रा से हमारे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ हों।'
इससे पहले राष्ट्रपति तिनूबू ने एक्स पर अपने पेज पर भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत में लिखा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनकी पहली नाइजीरिया यात्रा (Nigeria trip) पर स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। यह 2007 के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री की मेरे प्यारे देश की पहली यात्रा है। हम अपनी द्विपक्षीय बातचीत में दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध के विस्तार और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के संवर्धन पर चर्चा करेंगे।'
श्री मोदी के अबुजा पहुंचने पर लोगों ने उनका अभूतपूर्व तरीके से स्वागत किया। श्री मोदी के प्रति नाइजीरिया के लोगों के विश्वास और सम्मान के प्रतीक के रूप में उन्हें अबुजा शहर की कुंजी भेंट की गई। वहां रह रहे मराठी समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का विशेष रूप से स्वागत किया और उन्हें मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
श्री मोदी के स्वागत में एक टोली ने उनके समक्ष लावणी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। उनके स्वागत में एक युवा पर्वतारोही भी उपस्थित है जिसने श्री मोदी की फोटो के साथ किलिमंजारो पर्वत चोटी की चढ़ाई की थी।
श्री मोदी ने नाइजीरिया , ब्राजील और त्रिनिदाद की यात्रा के लिए शनिवार को नयी दिल्ली से प्रस्थान किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups