क्विटो, 13 नवंबर (वार्ता)। इक्वाडोर (Ecuador) की सबसे बड़ी जेल (jail) में कैदियों (Prisoners) के बीच हुई झड़प में कम से कम 15 कैदी मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी राष्ट्रीय जेल प्रशासन एजेंसी एसएनएआई ने दी।
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि हिंसा मंगलवार सुबह दक्षिण पश्चिम शहर गुआयाकिल में लिटोरल पेनिटेंटरी के एक विंग में भड़क उठी।
बयान के अनुसार, 'सुरक्षा समूह (पुलिस और सशस्त्र बल) ने सुविधाओं पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाने के लिए तत्काल कार्रवाई की और रक्तपात की जांच चल रही है। 'लिटोरल पेनिटेंटरी में संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े समूहों के कैदियों के बीच अक्सर झड़पें होती रहती है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2021 से अब तक ऐसी घटनाओं में 400 से ज्यादा कैदी मारे जा चुके हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 13 , 2024, 10:16 AM