China car accident: दक्षिण चीन के खेल केंद्र में कार से कुचलकर 35 लोगों की मौत!

Tue, Nov 12 , 2024, 08:47 PM

Source : Uni India

गुआंगझोउ। दक्षिणी चीन में गुआंगडोंग प्रांत के झुहाई शहर स्थित एक खेल केंद्र (sports center) में कार से कुचलकर 35 लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य घायल हो गये। सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार की शाम 19:48 बजे उस समय हुई जब खेल केंद्र में लोग व्यायाम कर रहे थे। घटना के बाद मौके से भाग रहे आरोपी व्यक्ति फैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि फैन (Fan) अपनी गाड़ी में चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उसे अस्पताल भेज दिया , जहां उसकी गर्दन और अन्य हिस्सों में गंभीर चोट का उपचार किया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ के लिए वह अभी भी फिट नहीं है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि फैन की यह हरकतें तलाक के बाद संपत्ति के बंटवारे के परिणाम से असंतुष्ट होने के कारण सामने आयी है। पुलिस ने उसके खिलाफ खतरनाक तरीकों से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया है और उसे आपराधिक हिरासत में रखा है।
मामले की आगे की जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups