Saksham-ECI mobile app: चुनाव आयोग ने दिव्यांग, वरिष्ठ मतदाताओं के लिए ‘सक्षम-ईसीआई’ मोबाइल ऐप बनाया!

Fri, Nov 08 , 2024, 06:36 PM

Source : Uni India

मुंबई। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming assembly elections) में दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान में सुविधा प्रदान करने के लिए ‘सक्षम-ईसीआई’ (Saksham-ECI) नाम का मोबाइल ऐप बनाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए इस ऐप पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सभी जरूरतमंद मतदाता अपने मोबाइल पर "सक्षम ईसीआई" ऐप डाउनलोड करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आयोग की ओर से विकसित सक्षम ऐप पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई हैं।


दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी ऐप में भरनी होगी। ये लोग मतदान के लिए आवश्यक सहायता के वास्ते इस ऐप के माध्यम से अनुरोध दर्ज करा सकेंगे, जिससे सिस्टम के साथ अपने मतदान क्षेत्र और स्थान की पुष्टि कर सकेंगे।

इस ऐप के माध्यम से पंजीकरण के बाद दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था, व्हीलचेयर, सहायक, देखभाल करने वाले आदि की व्यवस्था की जाती है। दिव्यांगों के लिए इसे इस्तेमाल करना आसान बनाने के लिए ऐप में बड़े फ़ॉन्ट और हाई कॉन्ट्रास्ट रंग की भी सुविधा है। इसमें मतदान केंद्र के बारे में जानकारी होती है, जिसमें मतदान केंद्र का स्थान, मतदान केंद्र, उपलब्ध पहुंच और आधिकारिक संपर्क विवरण शामिल हैं। दिव्यांग व्यक्ति चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के दौरान आने वाली किसी भी समस्या के बारे में ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups