राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) निर्वाचन क्षेत्रवार घोषणापत्र जारी किया

Wed, Nov 06 , 2024, 10:18 PM

Source : Uni India

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) ने आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming assembly elections) के लिए बुधवार को निर्वाचन क्षेत्रवार घोषणापत्र जारी किया जिसमें 11 नये वादे शामिल हैं। राकांपा एपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Chief Minister Ajit Pawar)ने पार्टी का 36 पन्नों का घोषणापत्र उन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में एक साथ जारी किया गया, जहां पार्टी चुनाव लड़ रही है। पवार ने बारामती से इसका अनावरण किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल गोंदिया से और मंत्री छगन भुजबल नासिक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए, जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे ने घोषणापत्र जारी करने के लिए मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

इसके अलावा विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। घोषणापत्र में की गयी घोषणाओं में लड़की बहन योजना (Ladki Behan Yojana) की राशि 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करना, किसानों के लिए ऋण माफी, चावल किसानों को प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये का बोनस, 2.50 लाख नौकरियों का सृजन, ग्रामीण क्षेत्रों में 45,000 पहुंच मार्गों का निर्माण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एक लाख छात्रों को 10,000 रुपये का मासिक वजीफा, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 15,000 रुपये का मासिक वेतन, बिजली बिलों में 30 प्रतिशत की कमी लाने के लिए सौर और नवीकरणीय ऊर्जा को प्राथमिकता देना, आवश्यक वस्तुओं पर मूल्य नियंत्रण और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2,100 रुपये की मासिक पेंशन शामिल हैं। इस अवसर पर श्री पवार अपने संबोधन में कहा कि सरकार गठन के 100 दिनों के भीतर एक नए महाराष्ट्र के लिए एक दृष्टिकोण की घोषणा की जायेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups