IPL Retention : केकेआर ने कप्तान को किया रिलीज लेकिन रिंकू सिंह को दी सबसे ज्यादा रकम 55 लाख, देखें रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट!

Thu, Oct 31 , 2024, 09:04 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

KKR IPL Retention 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा कर दी है। पिछले साल यानी आईपीएल 2024 में कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया गया है।  केकेआर ने आगामी सीजन के लिए कुल 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने आईपीएल 2025 के लिए आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह और हर्षित राणा को रिटेन किया है। केकेआर ने 4 कैप्ड और 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

केकेआर ने रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। आईपीएल 2024 तक उनकी सैलरी 55 लाख रुपये थी। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती 12 करोड़, सुनील नारायण 12 करोड़, आंद्रे रसेल 12 करोड़, हर्षित राणा 4 करोड़ और रामनदीन सिंह 4 करोड़ बरकरार रखे गए हैं।


कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 120 करोड़ रुपये में से 57 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर के पास 63 करोड़ रुपये होंगे।कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है। ऐसे में केकेआर को अब नीलामी से कप्तान खरीदना होगा या रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से किसी एक को कप्तानी सौंपनी होगी। पहले कहा जा रहा था कि केकेआर सूर्यकुमार यादव (KKR Suryakumar Yadav) को कप्तान बनाना चाहती है। लेकिन सूर्या अब मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे। ऐसे में केकेआर को नया कप्तान ढूंढना होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups