महाराष्ट्र में 287 विधानसभा क्षेत्रों में 7050 नामांकन वैध, 917 अवैध

Thu, Oct 31 , 2024, 12:28 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव (Maharashtra Assembly elections) के लिये 288 में से 287 क्षेत्रों में बुधवार को हुई जांच प्रक्रिया के दौरान 7050 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र (nomination papers) वैध पाए गए, और 917 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अवैध पाए गए। नागपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र (Nagpur West Assembly constituency) के 27 उम्मीदवारों में से 22 आवेदन वैध घोषित किए गए, जबकि चार आवेदन अवैध घोषित किए गए।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) ने गुरुवार सुबह एक मीडिया बयान में कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार के आवेदन की जांच 31 अक्टूबर तक स्थगित कर दी गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को 288 निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन के आखिरी दिन तक 7995 उम्मीदवारों ने अपने 10,995 नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को आयोजित जांच प्रक्रिया के दौरान 7050 उम्मीदवारों के आवेदन वैध घोषित किए गए हैं, जबकि 917 उम्मीदवारों के आवेदन अवैध घोषित किए गए हैं।

नामांकन वापसी की प्रक्रिया चार नवंबर को खत्म हो जाएगी और अगले दिन से राज्य में चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। पूरे राज्य में बहुकोणीय लड़ाई देखने को मिलेगी। मुख्य लड़ाई महायुति और महाविकास अगाड़ी में देखने को मिलेगी। इसके अलावा, एमएनएस, वंचित अगाधी, एआईएमआईएम, बीएसपी और महापरिवर्तन अगाधी सहित कई छोटे दलों ने चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतारे। एकल चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups