Salman Khan threat: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी!

Wed, Oct 30 , 2024, 06:59 PM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) को बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नयी धमकी दी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अभिनेता से दो करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है।

पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम (Mumbai Police Traffic Control Room) को आज एक गुमनाम संदेश मिला जिसमें सुपरस्टार सलमान खान को दो करोड़ रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने मंगलवार को सलमान खान और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता जीशान सिद्दीकी (leader Zeeshan Siddiqui) को धमकी देने वाले 20 साल के युवक मोहम्मद तैयब उर्फ ​​गुफरान खान को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

कुछ दिन पहले, मुंबई पुलिस ने अभिनेता को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी देने के आरोप में जमशेदपुर (झारखंड) के 24 वर्षीय सब्जी विक्रेता शेख हुसैन मोहसिन को गिरफ्तार किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups