नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेतृत्ववाली दिल्ली और पंजाब सरकार पर हमला बोला तथा कहा कि आप व श्री केजरीवाल का चरित्र केवल धोखा, भ्रष्टाचार, घोटाला एवं स्वार्थसिद्धि ही प्रधान है।
राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और पंजाब में पराली जलाए जाने की घटनाओं में वृद्धि को लेकर भाजपा की प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधनमंडल यहां स्थित कपूरथला हाउस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करने पहुंचा।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (president Virendra Sachdeva) ने सोशल मीडिया मंच पर कहा,“दिल्ली की मूलभूत असुविधाओं में वायु प्रदूषण का स्थान प्रमुख है, जिसका कारण पराली का जलना और उससे होने वाला धुआं ही है, इसमें कोई दो राय नहीं है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली भ्रष्टाचारी पंजाब सरकार पराली जलाने को रोकने में पूर्णतः विफल रही है।”
उन्होंने कहा,“वायु प्रदूषण जैसी प्रमुख समस्या से दिल्ली को बचाने के प्रयास में, आज कपूरथला हाउस, मान सिंह रोड पर, हमारा एक प्रतिनिधिमंडल ने आप के पंजाब मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान तक जनहित की माँग पहुँचाने का प्रयास किया। भाजपा का उद्देश्य केवल मुख्यमंत्री से मिलकर सामूहिक विमर्श कर स्थायी समाधान हेतु संवाद करना था, लेकिन आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के चरित्र के अनुरूप ही, पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने भी अपनी विश्वासघाती कार्यशैली दिखाई और जनहित की अनदेखी कर प्रतिनिधिमंडल से मिलने तक का समय नहीं निकाला।”
उन्होंने कहा,“हमेशा की तरह आज पुनः स्पष्ट हो गया है कि आप और केजरीवाल का चरित्र केवल धोखा, भ्रष्टाचार, घोटाला और स्वार्थसिद्धि प्रधान ही है।” प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ने कहा,“आज दिल्ली के कपूरथला हाउस पर पंजाब के मुख्यमंत्री मान को पंजाब में बढ़ रही पराली जलाने की घटनाओं के विषय को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे तो उन्होंने भाजपा प्रतिनिधिमंडल से मिलने एवं ज्ञापन लेने से मना कर दिया। यह न केवल उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि दिल्ली की जनता का भी अपमान है।”
उन्होंने कहा,“पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुँच गया है, जिससे यहां की जनता को भारी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 28 , 2024, 10:20 PM