मुंबई। अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (president Sunil Tatkare) ने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। राकांपा ने इससे पहले 23 और 25 अक्टूबर को 45 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की थी और आज चार उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की।
सूची के अनुसार, गेवराई निर्वाचन क्षेत्र से विजय सिंह पंडित, फलटन से सचिन पाटिल , निफाड़ से दिलीपकाका बुनकर और पारनेर से काशीनाथ दाते चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अब तक 49 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 27 , 2024, 07:12 PM