पुलिस हिरासत का नाम बदल अत्याचार गृह रख दे भाजपा: अखिलेश

Sun, Oct 27 , 2024, 06:26 PM

Source : Uni India

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि नाम बदलने में माहिर भाजपा सरकार को अब पुलिस हिरासत का नाम बदलकर अत्याचार गृह रख देना चाहिए। यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि पुलिस निर्दोष लोगों को फर्जी मामलों में पकड़कर प्रताड़ित करती है। लखनऊ में एक पखवारे में दो युवाओं की पुलिस हिरासत में पिटाई से मौत हो चुकी है। उन्होने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। पीड़ित परिवार की हर मांग पूरी की जाये।

उन्होने कहा कि पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में भाजपा सरकार (BJP government) में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है। इसी तरह से फर्जी एनकाउंटर में भी यूपी देश में सबसे ऊपर है। सत्ता संरक्षण में पुलिस खुद अराजकता पर उतारू हो गयी है। कानून का राज खत्म हो गया है। लोगों में डर का माहौल है। भाजपा सरकार और पुलिस से जनता का भरोसा खत्म हो गया है। पुलिस गरीबों, निर्दोष लोगों पर रौब झाड़ती है और उन्हें प्रताड़ित करती है। भाजपा सरकार के संरक्षण में अपराधी और माफिया बच जाते है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की चर्चा विकास और सकारात्मक कार्यों के बजाय हत्या, लूट, बलात्कार, पुलिस हिरासत में मौत, भ्रष्टाचार, दंगे और बवाल जैसे नकारात्मक वजहों से है। भाजपा सरकार महिलाओं, बहन, बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम है। लगातार हो रही अपराध की घटनाओं से महिलाएं, बेटियां दहशत में है। महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा की पोल खुल गयी है। आने वाले समय में आधी आबादी महिलाएं और प्रदेश की जनता भाजपा के दुःखदायी शासन का अंत कर देगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups