मुंबई: महादेव जानकर (Mahadev Jankar) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय समाज पार्टी (Rashtriya Samaj Party) ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
आरएसपी के प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ श्वेते(Kashinath Shwete) ने यह सूची जारी की। सूची के अनुसार, विकास मसल को कर्जत जामखेड विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि श्री संजय कन्नवार ब्रह्मपुरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि जानकर ने महागठबंधन से बाहर निकलकर अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसी के तहत उनकी पार्टी और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 27 , 2024, 07:22 AM