प्रयागराज,24 अक्टूबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (bjp) ने 13 नवंबर को फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी दीपक पटेल (Deepak Patel) का नाम गुरूवार को घोषित कर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया।
लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने फूलपुर उपचुनाव (Phulpur by-election) के लिए प्रत्याशी दीपक पटेल का नाम घोषित किया हैं। वह अभी तक तीन विधानसभा चुनाव लड़े हैं जिसमें दो में हार का सामना करना पड़ा था जबकि 2012 में करछना से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से विधायक बने थे।
श्री पटेल ने 2007 में पहला चुनाव बसपा (BSP) के टिकट पर बारा विधानसभा सीट से लड़ा था जिसमें वह मामूली अंतर से हार गये थे। 2012 में बसपा से करछना विधानसभा से लड़े तो चुनाव जीत गए। 2017 में करछना विधानसभा सीट से बसपा से चुनाव लड़े थे उसमें हार का सामना करना पड़ा था। श्री दीपक पटेल फूलपुर की पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल के बेटे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से फूलपुर से चुनाव जीतकर केशरी देवी पटेल सांसद बनी थी और पांच बार यह प्रयागराज की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं हैं। लेकिन 2024 के लोकसभा में उनका टिकट कट गया था।
फूलपुर विधानसभा के इस उपचुनाव में कुल चार लाख सात हजार 366 मतदाता हैं, जो अपना विधायक चुनेंगे। जिसमें दो लाख 23 हजार 560 पुरुष एवं एक लाख 83 हजार 748 महिला मतदाता हैं। इसमें 58 थर्ड जेंडर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में 215 मतदान स्थल बनाए गए हैं जबकि 435 बूथ हैं जहां मतदान होंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 24 , 2024, 03:46 PM