Bahraich violence case: अखिलेश के आरोप निराधार,दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई: सिंह

Tue, Oct 22 , 2024, 04:34 PM

Source : Uni India

बहराइच।  बहराइच में सांप्रदायिक दंगा भड़काने के समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आरोप को निराधार बताते हुये भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक सुरेश्वर सिंह (MLA Sureshvar Singh) ने कहा कि इस मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।

श्री सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 18 अक्टूबर को उन्होंने जिस केस को दर्ज कराया, उसके संदर्भ में उन्हें अर्पित श्रीवास्तव का भाजपा पदाधिकारी होना ज्ञात हुआ। विधायक ने बताया कि कोतवाली नगर में उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रथम समेत कुल आठ व्यक्तियों के खिलाफ बलवा फैलाने एवं अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विधायक ने जिला अस्पताल में उपद्रवियों की मौजूदगी और उनकी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए इस बात पर जोर दिया कि एंबुलेंस के साथ मर्च्यूरी में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी। 

विधायक ने स्पष्ट किया कि केवल दोषी व्यक्तियों को ही गिरफ्तार किया जाएगा और विवेचना के दौरान किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, विधायक ने घटना के संदर्भ में 13 अक्टूबर को हुई एक घटना का जिक्र किया, जिसमें उनके बेटे अखंड प्रताप सिंह के वाहन को रोकने के साथ एक राउंड फायरिंग भी की गई थी, जिस पर उन्होंने सख्त चिंता व्यक्त की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups