चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हरियाणा प्रभारी एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के हीरो डा सतीश पूनियां (Dr Satish Poonia) के सोमवार को हरियाणा पहुंचने पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
गुरुवार को हरियाणा में नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा और सोमवार को डा पूनियां जब चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग (Tarun Chugh) भी मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डा पूनियां को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान चुग डा पूनियां के आगे कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे और कार्यकर्ता डा पूनियां का स्वागत कर रहे थे।
इसके बाद श्री चुग एवं डा पूनियां ने पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय “पंच-कमल” पर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर बैठक ली। डा पूनियां के अनुसार मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा और प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री, रक्षा मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि डा पूनियां अपने अपेंडिक्स के आपरेशन के चलते गत आठ अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के दिन स्वास्थ्य लाभ के लिए जयपुर लौट आये थे। उस दिन जयपुर पहुंचने पर उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा में भाजपा की इस बार अप्रत्याशित जीत का श्रेय भाजपा के नेता और कार्यकर्ता डा पूनियां को दे रहे हैं और इसके चलते पिछले सात-आठ दिन में जीत के हीरो डा पूनियां से मिलने एवं उनका स्वागत के लिए राजस्थान के प्रदेश उपमुख्यमंत्री डा प्रेम चंद बैरवा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, शिक्षा मंत्री मदन दिलावार, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, कई सांसद एवं विधायक, भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल एवं श्रवण बगड़ी तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 14 , 2024, 08:28 PM