हरियाणा में नतीजे निराशाजनक: सैलजा

Tue, Oct 08 , 2024, 06:56 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद सैलजा (Lok Sabha MP Selja) ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana assembly elections) के नतीजे निराशाजनक रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana assembly elections) के रुझानों को देखते हुए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) तीसरी बार सरकार का गठन करने जा रही है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुश्री सैलजा ने संवाददाताओं से यहां कहा कि चुनाव नतीजे बहुत निराशाजनक हैं। इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने कहा, “परिणाम बहुत निराशाजनक हैं। सुबह तक हमें उम्मीद थी। हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत निराश हैं। वे कांग्रेस पार्टी के लिए पिछले दस वर्ष से कड़ा परिश्रम कर रहे थे और जब परिणाम सामने आया तो वे बहुत निराश हैं। हमें नयी शुरुआत करनी होगी और कमियों के बारे सोचना होगा। हमें यह देखना होगा कि ऐसे परिणामों के लिए कौन जिम्मेदार है।” सुश्री सैलजा हरियाणा के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की दावेदार थी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ उनके मनमुटाव के समाचार भी सामने आये थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Delhi Traffic Alert: रोहिणी में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सड़कें बंद रहेंगी और रास्ते बदले जाएंगे, प्रभावित रूट देखें
ब्राजील के रियो डी जेनेरो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 64 लोगों की मौत, जबकि 81 लोग गिरफ्तार; रियो के इतिहास में सबसे घातक अभियान 
President Murmu's Rafale Flight: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान में उडान भरी!  इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं 
 पानी की बोतलों के बीच छिपाई थी 15 लाख की शराब! बैतूल जिला पुलिस ने किया जब्त, एक बड़े अवैध शराब तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश 
Dhamtari Makardona Murder Case: धमतरी माकरदोना हत्याकांड का पर्दाफाश! अवैध संबंध के शक में ससुर-दामाद ने युवक की कर दी निर्मम हत्या

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups