चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly elections) की मतगणना के बीच नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से डटे रहने का आह्वान किया। हुड्डा ने कहा कि काँग्रेस कई सीटें जीत चुकी है, कई पर आगे चल रही है। लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया है। कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है। काँग्रेस नेता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, “मैं अपने सभी साथियों से अनुरोध करता हूँ, डटे रहें, हमें बहुमत मिल रहा है।”
उल्लेखनीय है कि सुबह के शुरुआती रुझानों में काँग्रेस आगे दिख रही थी लेकिन बाद में बाज़ी पलटती दिखी और यह खबर लिखे जाने तक काँग्रेस नौ सीटें जीत चुकी थी और 27 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पांच सीटें जीत चुकी थी और 43 सीटों पर आगे चल रही थी। इनेलो-बसपा गठबंधन तीन सीटों पर (दो इनेलो और एक बसपा) आगे चल रहे थे और तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी आगे चल रहे थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 08 , 2024, 03:45 PM