जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर (Vijaya Rahatkar) ने राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर उसके समय दस लाख करोड़ के एमओयू करने का झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उस समय प्रत्यक्ष रूप से एक लाख करोड के भी निवेश नहीं हो पाये।
श्रीमती राहटकर शनिवार रात यहां भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ की ओर से राइजिंग राजस्थान और भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ हुई चर्चा में भाग ले रही थी। उन्होंने कहा कि लेकिन आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) पर निवेशक विश्वास जता रहेे है और जल्द ही राइजिंग राजस्थान का सपना मूर्त रूप लेगा। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश के साथ भाजपा का सदस्यता अभियान में भाजपा के साथ जुड़ना है और सदस्यता ग्रहण करनी है।
उन्होंने कहा कि सीए और सीएस बुद्धिमान वर्ग राजनीति में आने का सोचता है तो देश के लिए सबसे अच्छा हो सकता है। आप समाज का आर्थिक रूप से मजबूत करते है। सीए और सीएस देश का आधार स्तंभ है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का केवल नारा दिया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 25 करोड लोगों की गरीबी दूर करने का काम किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज देश में परिस्थितियां अनुकुल नहीं है, कुछ शक्तियां ऐसी लगी हुई है जो देश में अराजकता की स्थिति बनाने का काम कर रही है। कुछ लोगों में विकृत मानसिकता बढ़ रही है। इस मानसिकता को रोकने के लिए भाजपा परिवार में शामिल होना जरूरी है। भाजपा के नेतृत्व ने संघर्ष के बाद कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाई और पत्थरबाजों पर लगाम लगाई गई। विधानसभा चुनावों में एक राजनीतिक पार्टी पुराने हालात पैदा करने के लिए घोषणा करती है। ऐसे में हम सभी को चिंता करने की आवश्यकता है। इसलिए विकृतियों को उत्पन्न होने से रोकने के लिए, राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए और समाज को एकजुट रखने के लिए भाजपा की सदस्यता जरूरी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 06 , 2024, 03:32 PM