महिलाएं उत्साह से ले रही हैं भाजपा की सदस्यता : शर्मा

Sun, Oct 06 , 2024, 02:19 PM

Source : Uni India

भोपाल:  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने आज पार्टी के सदस्यता महा अभियान को लेकर कहा कि आज के दिन पार्टी का महासदस्यता अभियान का दिन है और महिलाएं बेहद उत्साह से पार्टी की सदस्यता ले रही हैं। शर्मा सदस्यता महाअभियान के सिलसिले में भोपाल उत्तर विधानसभा में पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पार्टी का महासदस्यता अभियान का दिन है। पार्टी ने आह्वान किया था कि आज के दिन मातृशक्ति की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता करेंगे।उन्होंने कहा कि इसी क्रम में वे भोपाल उत्तर विधानसभा आए हैं। महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भजन मंडली, दुर्गा उत्सव समिति की बहनों को भाजपा (BJP) का सदस्य बनने के लिए उनके बीच उपस्थित हुए हैं। महिलाएं उत्साह से भाजपा की सदस्यता ले रही हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups