चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly elections) के लिए शनिवार सुबह शुरू हुए मतदान में विभिन्न राजनीतिक दलों (various political parties) के प्रमुख नेताओं और प्रत्याशियों ने सुबह-सुबह ही मतदान किया। मतदान (Voting) सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम सात बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (करनाल में) के अलावा भाजपा से फतेहाबाद प्रत्याशी दुड़ाराम, यमुनानगर से घनश्याम अरोड़ा, गुहला से कुलवन्त बाजीगर, नारायणगढ़ से पवन सैनी, अटेली से आरती सिंह आदि मतदान करने वालों में शामिल थे। श्री सैनी ने इस अवसर पर कहा कि हम जीत रहे हैं और बड़े मैंडेट से सरकार बना रहे हैं।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया कि लोगों को लोकतंत्र के पर्व- विधानसभा चुनाव (festival of democracy - assembly elections) की शुभकामनाएं, आपका एक-एक वोट प्रदेश के भविष्य और उसकी दिशा को तय करेगा। आप सभी प्रदेश की उन्नति और खुशहाली के लिए वोट अवश्य करें और अपने आस-पास लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
सिरसा से काँग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने हिसार में मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि साफ दिखाई दे रहा है, हरियाणा में काँग्रेस आ रही है। भाजपा को 10 साल सत्ता मिली थी और कुशासन के दस साल अपनी कहानी खुद बयान कर रहे हैं। काँग्रेस ही विकल्प है। जननायक जनता पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वोट करने के बाद ट्वीट किया, “हमने अपना फर्ज निभाया आप भी अपना फर्ज निभाएंगे... सभी मतदान करने जाएं।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 05 , 2024, 11:37 AM