ऋषिकेश, 07 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड जन एकता पार्टी ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कनक धनाई ने अपने 5 साल के लिए पांच वादों का संकल्प पत्र जारी किया। सोमवार को अपने चुनाव कार्यालय में कनक धनाई ने अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि वह अगर विधानसभा में जीते तो रोजगार के क्षेत्र में एम्स जैसे संस्थान में की जा रही दलाली पर रोक लगाई जायेगी। इसके साथ उपचार में आ रही दिक्कतों को दूर करेंगे।
जलमार्ग के क्षेत्र में ऋषिकेश से हरिद्वार तक वोटिंग से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी,जिसके अंतर्गत 5 स्टॉपेज भी बनाए जाएंगे, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऋषिकेश में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी ,पुराने डिग्री कॉलेज में जॉब का स्नातक कोर्स शुरू किया जाएगा। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में यह भी कहा कि मीरा बहन के द्वारा बसाई गई समस्त बस्तियों में लोगों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा। औद्योगिक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मिनी सिडकुल स्थापना की जाएगी। इसमें मातृशक्ति के सूची के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे, इसके अलावा अनेकों कार्यों को गति दी जाएगी। घोषणा पत्र जारी यह जाने के दौरान गुरुमुख सिंह,सोम अरोड़ा, आर्यन गिरी, दीपक चौहान ,सुरेंद्र सिंह नेगी उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 07 , 2022, 05:26 AM