मुंबई, 07 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने उद्धव ठाकरे सरकार पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह उद्धव ठाकरे सरकार के घोटालों को उजागर करते रहेंगे। भाजपा नेता किरीट सोमैया का आरोप है कि पुणे के शिवाजीनगर कोरोना उपचार केंद्र में 100 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री के इशारे पर ही इस केंद्र का कांट्रैक्ट दिया गया था। इस केंद्र में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसी मामले की शिकायत करने के लिए वे पुणे में गए थे। उस समय शिवसेना कार्यकर्ता उनकी हत्या करने के लिए पुणे नगर निगम कार्यालय के पास पहले से घात लगाए हुए थे। वहां पहुंचते ही उन पर हमला किया गया। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को पुणे नगर निगम कार्यालय में आयुक्त विक्रम गोखले को मिलकर शिवाजी नगर कोरोना उपचार केंद्र में हुए घोटाले की जांच की मांग की थी। जब वे पुणे नगर निगम कार्यालय से निकल रहे थे, उसी समय शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमले का प्रयास किया। सीढ़ी से नीचे गिरने पर उन्हें तत्काल पुणे के संचेती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को किरीट सोमैया को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और वे मुंबई लौट आए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 07 , 2022, 05:14 AM