नैनीताल, 07 फरवरी (हि.स.)। मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का कुनबा एक बार फिर बढ़ गया। नगर पालिका की सभासद सपना बिष्ट, नामित सभासद राहुल पुजारी और डीएसए के पूर्व महासचिव सोनू बिष्ट, अजय साह, उक्रांद के एक घटक के पूर्व उम्मीदवार जगमोहन सहित कई अन्य लोगों ने आज निवर्तमान विधायक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संजीव आर्य के समर्थन में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जानकारी के अनुसार सभासद सपना बिष्ट करीब 300 समर्थकों के साथ और डीएसए के पूर्व महासचिव,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सोनू बिष्ट व अजय साह एवं राहुल पुजारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी ‘मंटू’, संजय कुमार ‘संजू’, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, त्रिभुवन फर्त्याल, भवाली के पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पूर्व सभासद दीपा मिश्रा, अमिता बेरिया व राकेश कुमार ‘शम्भू’, राजेंद्र आर्य, नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह, प्रेम कौशल, वीरेंद्र कुमार व आप के राजेंद्र आर्य सहित अनेक अन्य पार्टीजन भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सपना बिष्ट भाजपा के पूर्व नगर मंडल महामंत्री एवं केएमवीएन के पूर्व निदेशक कुंदन बिष्ट की पत्नी हैं। इस पर भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि सपना बिष्ट कभी भी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता नहीं रही हैं, जबकि नामित सभासद राहुल पुजारी को पार्टी पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर चुकी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 07 , 2022, 04:53 AM