मंत्री अनिल परब ने कहा- किरीट सोमैया राजनीतिक नौटंकी न करें

Mon, Feb 07 , 2022, 04:26 AM

Source :

मुंबई, 07 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया को राजनीतिक नौटंकी नहीं करनी चाहिए। उन्हें भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाना है तो सर्वदलीय भ्रष्टाचार के मुद्दे सही जानकारी लेकर उठाएं। भ्रष्टाचार किसी को भी पसंद नहीं है लेकिन भ्रष्टाचार के नाम पर राजनीतिक नौटंकी करना किसी भी आम नागरिक को पसंद नहीं है।
अनिल परब ने नासिक में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किरीट सोमैया की ओर से लगाया जा रहा उन पर हमले का आरोप पूरी तरह से निराधार है। उन पर किसी भी शिवसैनिक ने न तो हमला किया है और न ही हाथ लगाया है। इसकी जांच हो रही है, जल्द सच सबके सामने आ जाएगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि घटनास्थल पर किरीट सोमैया गिर गए थे। अब किरीट सौमैया खुद पर लाठी, पत्थर से हमला करने की बात कर रहे हैं ,साथ ही हमले की साजिश रचने का आरोप शिवसेना पर लगा रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है।
अनिल परब ने कहा कि सभी दल भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, कोई दल भ्रष्टाचार नहीं चाहता। अगर कहीं भ्रष्टाचार हुआ है तो इसकी शिकायत आने पर जांच भी करवाई जाती है और जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपितों पर कार्रवाई की जाती है। किरीट सोमैया के पास अगर किसी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो वे पहले उस शिकायत की सत्यता परखें, उसके बाद उसकी शिकायत करें। अनिल परब ने कहा कि किरीट सोमैया सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए भ्रष्टाचार के नाम पर झूठा आरोप लगा रहे हैं और उसके बाद निम्न स्तर की नौटंकी कर रहे हैं, जो राजनीति में किसी भी कीमत पर उचित नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups