कुशीनगर, 07 फरवरी (हि.स.)। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विनय प्रकाश को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुशीनगर के रामकोला आरक्षित सीट से टिकट का प्रसाद दे दिया है। भाजपा के समर्पित सिपहसालार की सेवा, समर्पण और निष्ठा को और अधिक संबल मिलने के रूप में देखा जा रहा है। ये कुशीनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं।
भाजपा ने रामकोला विधानसभा की आरक्षित सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड को अपना प्रत्याशी बनाया है। ज्ञातव्य हो कि पहली जनवरी 1976 को जन्मे विनय ने वर्ष 1992 में ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था। इस दौरान चल रहे श्रीरामजन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय रूप से जुड़ गए। इनकी राजनैतिक आकांक्षाएं बढ़ती गईं और विनय ने वर्ष 2015 में फाजिलनगर के वार्ड संख्या 43 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपना नामांकन किया। इनकी राजनैतिक प्रतिबद्धता और जनविश्वास ने विजय दिला दी। ये जिला पंचायत सदस्य चुन लिए गए। इस बीच कुशीनगर के जिला पंचायत में राजनीति ने करवट ली और सपा के अध्यक्ष के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव आ गया। अनेक राजनैतिक घटनाक्रम के बीच एक बार फिर विनय प्रकाश के भाग्य ने करवट बदली। वर्ष 2018 में विनय प्रकाश जिला पंचाट अध्यक्ष बन गए। बता दें कि इंटरमीडिएट तक कि शिक्षा ग्रहण करने वाले 46 वर्षीय विनय प्रकाश फाजिलनगर क्षेत्र के भठहीं खुर्द के निवासी हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 07 , 2022, 11:34 AM