महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित; भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, देखें कब खेला जाएगा मैच?

Sun, May 05, 2024, 02:57

Source : Hamara Mahanagar Desk

Women's T20 World Cup 2024 Schedul: आईसीसी (ICC) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women's T20 World Cup 2024) के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. इस साल की प्रतियोगिता बांग्लादेश में आयोजित की गई है. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ग्रुप ए (Group A) में है और इस ग्रुप में पाकिस्तान(Pakistan) , ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यूजीलैंड (New Zealand) भी हैं।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Women's T20 World Cup 2024) 3 अक्टूबर से शुरू होगा. इस टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. भारत और न्यूजीलैंड 4 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे.

दुनिया भर के कई प्रशंसक भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद भारत और क्वालीफायर-1 के बीच मुकाबला होगा. इसके बाद 13 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच 17 अक्टूबर और दूसरा सेमीफाइनल मैच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि फाइनल 20 अक्टूबर को होना है.

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 23 मैच खेले जाएंगे. मैच 19 दिनों तक ढाका और सिलहट में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में पांच टीमें हैं. ग्रुप बी में भी पांच टीमें हैं। ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर 1 की टीमें शामिल होंगी। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर 2 टीमों को रखा गया है।

समूहीकरण-
ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर टीम-1
ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर टीम-2

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल देखें- (आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 पूर्ण कार्यक्रम)
3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ढाका
3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
5 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट
9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
10 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, ढाका
13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट
14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट
18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका
20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups