IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत से ही आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस आलोचना से अलग आइए आज जानते हैं कि हार्दिक पंड्या की कुल संपत्ति (net worth of Hardik Pandya) कितनी है, उनकी सैलरी कितनी है?
एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या की कुल संपत्ति करीब 91 करोड़ रुपये है। उनकी ज्यादातर कमाई क्रिकेट खेलने और विज्ञापन से होती है। हार्दिक हर महीने करीब 1.2 करोड़ रुपये कमाते हैं। जो उनकी पिछली कमाई से कहीं ज्यादा है। उनका बीसीसीआई (BCCI) के साथ भी करार है। उन्हें बीसीसीआई से प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है।
हार्दिक को आईपीएल 2022 के लिए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2024 के इस सीज़न में कप्तान बनाया है और उन्हें इतनी ही रकम पर साइन किया है। हार्दिक पंड्या विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट से लगभग 55-60 लाख रुपये कमाते हैं। हार्दिक ने हालाप्ले, गल्फ ऑयल, स्टार स्पोर्ट्स, जिलेट, जैगल, सिन डेनिम, डी:एफवाई, बोट, ओप्पो, ड्रीम11, रिलायंस रिटेल, विलेन और एसजी क्रिकेट का समर्थन किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 04, 2024, 04:10