DC vs MI Live Score : मुंबई ने जीता टॉस! जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Sat, Apr 27, 2024, 03:08

Source : Hamara Mahanagar Desk

IPL 2024. शनिवार को आईपीएल 2024 (IPL 2024) में डबल हेडर 'दिन' है। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी।

आखिरी बार दोनों का आमना-सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में हुआ था। मुंबई ने यह मैच 29 रनों से जीत लिया। मुंबई इंडियंस टीम के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। इस टीम ने 8 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है। जबकि दिल्ली की टीम नौ मैचों में चार जीत के साथ छठे स्थान पर है। 

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, नेहल वाद्रा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा।

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups