Raw Mango: इस गर्मी घर पर जरूर ट्राई करें कैरी का ठंडा कचौंदा, जानिए रेसिपी

Sat, Apr 27, 2024, 11:34

Source : Hamara Mahanagar Desk

Kachoanda Recipe: गर्मियों का सीजन (Summer season) शुरू हो गया है। गर्मियां आते ही बाजारों में कच्चे और पक्के दोनों प्रकार के आम (raw and ripe mangoes) उपलब्ध हो जाते हैं। हम इन आमों को कई तरह से खाने में इस्तेमाल करते हैं जैसे अचार(pickle), चटनी(chutney), मुरब्बा (murabba) आदि। इस मौसम में नींबू महंगे होते हैं और जब मेहमान घर पर पहुंचते हैं तो ठंढी चीजों की डिमांड बढ़ जाती है जैसे नीबू पानी। लेकिन क्या अपने कभी कच्चे आम का शरबत (पना) या जूस पीया है? अगर नहीं तो फटाफट बनाने के लिए तैयार हो जाइए। आज हम आपको कच्चे आम से पना यानि जूस कैसे बनाते हैं उसकी आसान रेसिपी लेकर आये हैं। 

कैरी शरबत बनाने के लिए सामग्री

  • कैरी
  • चीनी
  • काला नमक
  • भुना हुआ जीरा
  • इलायची पाउडर
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • बर्फ़

कैरी शरबत बनाने की विधि
कैरी शरबत बनाने के लिए कैरी को तोड़ा जाता है और उसे उबाल लिया जाता है। उबली हुई करी को निकाल कर मिक्सर में घुमा लीजिये। पानी गर्म करें और इसमें कैरी का पीसा हुआ पेस्ट डालें। इसमें चीनी, काला नमक, भुना जीरा, इलायची पाउडर और सादा नमक मिलाएं। इसे धीमी आंच पर पकाएं। ठंडा होने पर इसे एक जार में भर लें। अब इस शर्बत को बर्फ डालकर सर्व करें।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups