यादव आज चार लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार, मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के  जनसभा को संबोधित करेंगे

Wed, May 08, 2024, 10:07

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) आज राज्य के चार संसदीय क्षेत्रों (four parliamentary constituencies) मंदसौर, रतलाम, उज्जैन एवं देवास में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड शो (public meetings and road shows) करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डाॅ यादव सुबह साढ़े नौ बजे मंदसौर में प्रबुद्धजन के साथ बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे मंदसौर लोकसभा क्षेत्र (Mandsaur Lok Sabha constituency) के गरोठ विधानसभा के भानपुरा और फिर सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

डॉ. यादव दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे रतलाम लोकसभा क्षेत्र के पेटलावद विधानसभा के अंबापाडा में पंडित कमल किशोर नागर की कथा में सम्मिलित होंगे। दोपहर लगभग दो बजे वे थांदला विधानसभा में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के महिदपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री देवास लोकसभा क्षेत्र के सोनकच्छ विधानसभा में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद शाम साढ़े छह बजे सीहोर जिले के आष्टा में रोड शो में शामिल होंगे।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups